शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएनजी वैश्य बैंक (ING Vysya Bank) को 150.21 करोड़ रुपये का मुनाफा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक लिमिटेड (ING Vysya Bank Ltd) का मुनाफा 30% बढ़ गया है।

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक का मुनाफा 150.21 करोड़ रुपये रहा है, जबकि इससे पिछले साल की इसी अवधि में इसका मुनाफा 115.37 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी वृद्धि हुई है। 30 सितंबर 2012 को खत्म हुई तिमाही में इसकी आमदनी 1366.49 करोड़ रुपये रही है, जबकि साल 2011-12 की दूसरी तिमाही में इसकी कुल आमदनी 1095.53 करोड़ रुपये रही थी।
आईएनजी वैश्य बैंक ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे की घोषित किए। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार के कारोबार में बैंक के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में कल के कारोबार बैंक के शेयर भाव में बढ़त का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव ऊपर की ओर 449 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का ऊँचा स्तर है। कारोबार में अंत में यह 0.64% की बढ़त के साथ 449 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख