शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का मुनाफा 17% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 187 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 160 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 17% की वृद्धि हुई है। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय में भी 34% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ कर 953 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष इसी तिमाही में 713 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) में भी इजाफा हुआ है। पिछले साल के 1 रुपये 60 पैसे के मुकाबले इस बार प्रति शेयर आमदनी 1 रुपये 96 पैसे रही।  
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.93% के नुकसान के साथ यह 192.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!