शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के मुनाफे में 2% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा 741 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 726 करोड़ रुपये था। 
हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी में 4% की गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय घट कर 5139 करोड़ रुपये रह गयी है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 5342 करोड़ रुपये रही थी। 
जुलाई-सितंबर 2012 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री में भी 10% की गिरावट आयी है। इस दौरान बजाज ऑटो ने 1,049,208 वाहन बेचें जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इनकी सँख्या 1,164,137 थी।
कंपनी के तिमाही नतीजों की खबर शनिवार को आयी है। इसलिए बाजार पर इसकी पहली प्रतिक्रिया सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही पता चलेगी। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.54% के नुकसान के साथ यह 1,764 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख