शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का मुनाफा 97% बढ़ा

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (Ultratech Cement Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 550 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में यह 279 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 97% की वृद्धि हुई है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी भी 19% बढ़ी है। इस दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ कर 4727 करोड़ रुपये रही है। जो कि पिछले साल 3968 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी की कुल बिक्री में भी 20% का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की बिक्री 4700 करोड़ रुपये हो गयी है जबकि पिछले साल यह 3908 करो़ड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजों की खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस पर बाजार की पहली प्रतिक्रिया सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही पता चलेगी। बीएसई में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर भावों में गिरावट का रुख रहा। 1.72% के नुकसान के साथ यह 2,009.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!