शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज होल्डिंग्स (Bajaj Holdings) के मुनाफे में हल्की बढ़त

बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट (Bajaj Holdings & Investment Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 7% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का मुनाफा जुलाई-सितंबर 2012 की तिमाही में 391 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले की इसी तिमाही में यह 364 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय मामूली बढ़त के साथ 90.98 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 90.58 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे, लिहाजा इस पर बाजार की प्रतिक्रिया गुरुवार को ही दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज बजाज होल्डिंग्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव ऊपर की ओर 775 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी और यह 0.16% की बढ़त के साथ 768.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख