शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमएंडएम फाइनेंशियल (M&M Financial) को 192 करोड़ रुपये का मुनाफा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 41% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 192 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 136 करोड़ रुपये रहा था।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 46% बढ़ कर 970 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 665 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस पर बाजार की पहली प्रतिक्रिया का असर सोमवार को बाजार खुलने पर ही चलेगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.02% की बढ़त के साथ यह 883.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!