शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) का लाइसेंस रद्द

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने वित्तीय संकट से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines)  का लाइसेंस अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है।

लंबे समय से कंपनी की उड़ाने रद्द होने की वजह से डीजीसीए ने 5 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर इसका जवाब माँगा था। शनिवार को यह समय सीमा समाप्त होने के बाद डीजीसीए ने यह कदम उठाया है। किंगफिशर एयरलाइंस में 1 अक्टूबर से तालेबंदी जारी है। जिसे कंपनी ने 23 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि लाइसेंस रद्द होने की वजह से कंपनी अपने नेटवर्क और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से कोई बुकिंग नहीं कर पायेगी। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!