शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स फाइनेंशियल (Indiabulls Financial) का मुनाफा 32% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में इंडियाबुल्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Indiabulls Financial Services Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 304 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 231 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 32% की बढ़ोतरी हुई है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय में भी 31% का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ कर 1173 करोड़ रुपये हो गयी है। जो की पिछले साल की इसी तिमाही में 896 करोड़ रुपये थी। 
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई मे कंपनी का शेयर भाव 237.60 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1:12 बजे यह 2.61% की बढ़त के साथ 235.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!