शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) का मुनाफा बढ़ा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के मुनाफे में 43% की बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 463 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 323 करोड़ रुपये रहा था।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आय 13% बढ़ कर 4546 करोड़ रुपये रही है। जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 4016 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:17 बजे 1.62% के नुकसान के साथ यह 121.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!