शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पोलारिस (Polaris) मुनाफा घटा, आमदनी बढ़ी

आईटी क्षेत्र की कंपनी पोलारिस फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Polaris Financial Technology Ltd) के मुनाफे में 9.9% की कमी आयी है।
कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा जुलाई-सितंबर 2012 की तिमाही में 55.13 करोड़ रुपये रहा है, जबकि अप्रैल-जून 2012 की तिमाही में यह 61.17 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी 15% की बढ़ोतरी हुई है। हालाँकि की कंपनी की तिमाही-दर-तिमाही आमदनी में 15% का इजाफा हुआ है। इस तिमाही में कंपनी की आय 585.90 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछली तिमाही में यह 509.74 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही में कंपनी की अन्य आय 5.37 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 4.05 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में पोलारिस सॉफ्टवेयर के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 130.60 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और बीएसई में यह 1.71% की बढ़त के साथ 128 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख