शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के मुनाफे में शानदार इजाफा

आइडिया सेलुलर लिमिटेड (Idea Cellular Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 126% की बढ़ोतरी हुई है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 240 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले साल की इसी अवधि में इसका मुनाफा 107 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की आमदनी में 15% का इजाफा हुआ है। जुलाई-सितंबर 2012 में कंपनी की आमदनी 5314 करोड़ रुपये रही है, जबकि साल 2011-12 की दूसरी तिमाही में इसकी आमदनी 4620 करोड़ रुपये रही थी।
आइडिया सेलुलर के नतीजे की खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसकी प्रतिक्रिया मंगलवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि सोमवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.49% की बढ़त के साथ 81.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!