शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने लोडस्टोन होल्डिंग (Lodestone Holding) खरीदी

इन्फोसिस (Infosys) ने स्विट्जरलैंड की कंपनी लोडस्टोन होल्डिंग (Lodestone Holding) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
इस अधिग्रहण से कंपनी के साथ 750 नये कर्मचारी जुड़ेगें साथ में कंपनी को 200 नये ग्राहक भी मिलेंगे। इस अधिग्रहण का लक्ष्य इन्फोसिस के प्रबंधन की क्षमता का वैश्विक स्तर पर विस्तार करना है। गौरतलब है कि कंपनी ने लोडस्टोन होल्डिंग को 1,932 करोड़ रुपये में खरीदा है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10:33 बजे 0.68% के नुकसान के साथ यह 2.370 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!