शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने बसों की आपूर्ति की

हिंदुजा समूह (Hinduja Group) की कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने 10 बसों को बंगाल के लिए रवाना कर दिया है।

ये सभी बसें 57 सीटों से लैस है और विशेष रूप से यात्रियों की सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनायी गयी हैं। 
गौरतलब है कि कंपनी को उत्तरी बंगाल राज्य परिवहन विभाग (North Bengal State Transport Corporation) से बसों की आपूर्ति के लिए ठेका मिला था। इन बसों को नॉर्थ बंगाल डेलवपमेंट के तहत चलाया जायेगा। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 0.21% की बढ़त के साथ यह 23.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!