शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी (HCC) को ठेका

हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (HCC Ltd) को एक नया ठेका प्राप्त हुआ है।
373 करोड़ रुपये का यह ठेका दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो फेज 3 के तहत मुकुंदपुर-यमुना विहार कॉरिडोर में शालीमार बाग से नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन पर 2.2 किलोमीटर लंबी दो सुरंगों के डिजाइन और निर्माण का काम किया जाना है।
डीएमआरसी की ओर से कंपनी को दिया जाने वाला यह तीसरा ठेका है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 17.75 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:25 बजे 2.34% की बढ़त के साथ यह 17.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख