शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) का मुनाफा 9% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कैस्ट्रॉल इंडिया लिमिटेड (Castrol India Ltd) का मुनाफा घट कर 86 करोड़ रुपये हो गया है। 
जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 95 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 9% की गिरावट हुई है।
हालाँकि जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय में 7% का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ कर 721 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यह 674 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 3:09 बजे 0.83% के नुकसान के साथ यह 323 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख