शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रोल्टा इंडिया (Rolta India) के मुनाफे में बढ़ोतरी

आईटी क्षेत्र की कंपनी रोल्टा इंडिया (Rolta India) के कारोबारी साल 2012-13 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 47.74 करोड़ रुपये से 32.4% बढ़कर 63.21 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर भी कंपनी ने शुद्ध मुनाफे में 1.69% की बढ़ोतरी दिखायी है। कंपनी की तिमाही आधार पर आमदनी 5.6% बढ़कर 470.14 करोड़ रुपये हो गयी। लेकिन सालाना आधार पर आमदनी 3.2% कमी आयी है।
शेयर बाजार में रोल्टा इंडिया के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। नतीजे की खबर आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर गिरावट से उबर कर हरे निशान पर चला गया और यह 66.70 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि बाद में इसकी बढ़त में कमी आयी। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.86% की मजबूती के साथ 64.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!