शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में दोपहिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के मुनाफे में 27% की कमी आयी है।
कंपनी का मुनाफा 604 करोड़ रुपये से घट कर 441 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 11% घट गयी है। कंपनी की कुल आय 5915 करोड़ रुपये से घटकर 5287 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में 13.32 लाख गाड़ियाँ बेची।
कंपनी के नतीजे की खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब गुरुवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 1.9% की गिरावट के साथ 1795.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!