शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) का मुनाफा बढ़ कर 1743 करोड़ रुपये

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 75% की बढ़ोतरी हुई है।
जुलाई-सितंबर 2012 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1743 करोड़ रुपये रहा है। पिछले जुलाई-सितंबर 2011 की इसी तिमाही में यह 998 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय में भी 11% की वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 12169 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 10998 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के नतीजे की खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 0.76% की कमजोरी के साथ 98.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!