शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीथ (Wyeth) का मुनाफा घटा, आमदनी बढ़ी

वीथ लिमिटेड (Wyeth Ltd) के मुनाफे में 11% की कमी आयी है।

30 सितंबर 2012 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 30.25 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 33.95 करोड़ रुपये था। हालाँकि कंपनी की आय में 5.35% की बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की आय 157.14 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 149.16 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में वीथ के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर गिर कर 900 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 0.63% की गिरावट के साथ 912 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख