शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीईआई इंडस्ट्रियल (GEI Industrial) को 53 करोड़ रुपये का ठेका

जीईआई इंडस्ट्रियल सिस्टम्स लिमिटेड (GEI Industrial Systems Ltd) को नया ठेका मिला है। 
यह ठेका 53 करोड़ रुपये का है। यह ठेका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) की ओर से मिला है। जिसके तहत कंपनी के रिफाइनरी परियोजना के लिए एयर कूल्ड वैक्यूम स्टीम कन्डेन्सर्स और एयर कूल्ड हीट एक्सचेंजर की आपूर्ति का जिम्मा सौपा गया है। इसके अलावा परियोजना की डिजाइनिंग, उत्पादन, जाँच, इंजीनियरिंग, डॉक्यूमेंटेशन आदि का कार्य भी इसमें शामिल है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:53 बजे 2.17% की बढ़त के साथ यह 75.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!