शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इप्का लैब (Ipca Lab) का मुनाफा बढ़ कर 125 करोड़ रुपये

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड (Ipca Laboratoreis Ltd) के मुनाफे में 60% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी का कुल मुनाफा बढ़ कर 125 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। पिछले साल यह 78 करोड़ रुपये ही था। 
2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 24% बढ़ गयी है। इस दौरान कंपनी की आमदनी 771 करोड़ रुपये दर्ज हुई है। जो कि गत वर्ष 623 करोड़ रुपये ही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 477 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में कमी आयी है। दोपहर 1:35 बजे 2.13% की बढ़त के साथ यह 472.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख