शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओबीसी (OBC) का मुनाफा 80% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) का मुनाफा बढ़ कर 302 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में यह 168 करोड़ रुपये था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 80% की वृद्धि हुई है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 18% बढ़ कर 4821 करोड़ रुपये रही है जो कि गत वर्ष 4078 करोड़ रुपये थी।    
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद ओबीसी का शेयर भाव 310.60 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2:42 बजे 5.36% की बढ़त के साथ यह 309.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!