शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) : कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच आपसी सहमति से पायलटों और इंजीनियरों की हड़ताल खत्म हो गयी है।

एयरलाइंस के सीईओ संजय अग्रवाल (Sanjay Aggarwal) और कर्मचारियों के बीच हुए एक समझौते के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया। हड़ताल खत्म होने के बाद आज शाम से ही किंगफिशर कर्मचारियों के काम पर लौटेने की उम्मीद है।
प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच हुए करार के मुताबिक कर्मचारियों को तीन माह का वेतन देने का आश्वासन दिया गया है। प्रबंधन ने मार्च महीने का वेतन 24 घंटों में देने का भरोसा जताया है। अप्रैल माह का वेतन 30 अक्टूबर तक देने की घोषणा की गयी है तो वहीं मई महीने का वेतन दीवाली से पहले दिया जायेगा। दिसंबर 2012 से कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन दिया जायेगा। 
गौरतलब है कि लंबे समय से आर्थिक संकट से गुजर रही किंगफिशर एयरलाइंस का लाइसेंस हाल ही में डीजीसीए (DGCA) ने निलंबित कर दिया था।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में आज मजबूती का रुख रहा। 4.81% की बढ़त के साथ यह 10.90 रुपये पर बंद हुआ।(शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख