शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) का मुनाफा बढ़ कर 3142 करोड़ रुपये

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 30% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 3142 करोड़ रुपये हो गया है। जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 2424 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय में 4% का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की आमदनी 16351 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले वर्ष यह 15657 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:23 बजे 0.79% के नुकसान के साथ यह 168.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!