शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचयूएल (HUL) का मुनाफा 17% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HIndustan Univever Ltd) के मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 17% बढ़ कर 807 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 689 करोड़ रुपये रहा था।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 12% बढ़ कर 6311 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 5610 करोड़ रुपये रही थी।  पिछले साल के 3 रुपये 19 पैसे के मुकाबले इस बार प्रति शेयर आमदनी 3 रुपये 73 पैसे रही है।  
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 3:22 बजे 2.11% के नुकसान के साथ यह 551.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख