शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) के मुनाफे में हल्की बढ़ोतरी

कारोबारी  साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में टोरेंट फार्मा लिमिटेड (Torrent Pharma Ltd) के मुनाफे में 7% की वृद्धि हुई।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 108 करोड़  रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 101 करोड़ रुपये रहा  था।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी बढ़ कर 777 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि समान तिमाही में 767 करोड़ रुपये रही थी।
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट  का रुख रहा। 0.84% के नुकसान के साथ यह 675 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!