शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईनॉक्स लेजर (Inox Leisure) के मुनाफे में मामूली इजाफा

मल्टीप्लेक्स क्षेत्र की कंपनी आईनॉक्स लेजर लिमिटेड (Inox Leisure Ltd) के मुनाफे में 4.5% की बढ़ोतरी हुई है।
30 सितंबर 2012 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.51 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 9.10 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में 20% की बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की आय 137 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 114 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के नतीजे की घोषणा शनिवार को की गयी है। इसलिये सोमवार को बाजार खुलने के बाद इस पर प्रतिक्रिया दिखायी देगी। शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.07% के नुकसान के साथ 72.65 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!