शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) को 691 करोड़ रुपये का मुनाफा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) घाटे से मुनाफे में आ गयी है।

इस दौरान कंपनी को 691 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 669 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय में 17% का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की आय बढ़ कर 9514 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 8144 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:37 बजे 1.31% की बढ़त के साथ यह 742.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख