शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) का मुनाफा 38% घटा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) का मुनाफा घट कर 302 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में यह 491 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 38% की गिरावट आयी है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 15% बढ़ कर 8900 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 7728 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 269.50 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में थोड़ी कमी आयी है। दोपहर 1:32 बजे 4.51% के नुकसान के साथ यह 274.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख