शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Grasim Industries Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 48% की वृद्धि हुई है।
इस दौरन कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 620 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 418 करोड़ रुपये रहा था। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 15% बढ़ कर 6602 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है। जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 5755 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री भी 16% बढ़ कर 6552 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 5660 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 11:35 बजे 1.25% के नुकसान के साथ यह 3,336 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!