शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के तिमाही मुनाफे में 5% की गिरावट दर्ज हुई है।
कारोबारी साल 2012 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 227 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 240 करोड रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में 8% का इजाफा हुआ। कंपनी की कुल आमदनी बढ़ कर 8305 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि जुलाई-सितंबर 2011 में यह 7674 करोड़ रुपये रही थी।
इस तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री में 9% का इजाफा हुआ है। कंपनी की शुद्ध बिक्री बढ़ कर 8070 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 7436 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 3:20 बजे 1.58% की बढ़त के साथ यह 1,385.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!