शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) का मुनाफा बढ़ कर 121 करोड़ रुपये

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड (IRB Infrastructure Developers Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 10% की बढ़ोतरी हुई है।

इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 121 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 110 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी में भी 15%  का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 845 करोड़ रुपये रही है। जो कि पिछले साल इसी तिमाही में यह 736 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 3.86% की  बढ़त के साथ यह 119.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!