शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) मुनाफा घट कर 278 करोड़ रुपये

महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) {पुराना सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज (Satyam Computer Services )} के मुनाफे में तिमाही-दर-तिमाही 21% की कमी आयी है।
कंपनी को कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में 278 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। इस कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 352 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि कंपनी की तिमाही आधार पर आमदनी 1880 करोड़ रुपये से 3% बढ़कर 1938 करोड़ रुपये हो गयी।
महिंद्रा सत्यम ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया बुधवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 0.42% की बढ़त के साथ 107.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!