शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Glenmark Pharmaceuticals Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा लगभग दुगना हो गया है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 157 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष समान तिमाही में यह 56 करोड़ रुपये था। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी भी 19% बढ़ कर 1256 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 1056 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.08% की बढ़त के साथ यह 395.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!