शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री 85% बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अक्टूबर 2012 में कुल 103,108 गाड़ियाँ बेची हैं।
कंपनी ने अक्टूबर 2011 में 55,595 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले अक्टूबर 2012 की बिक्री 85% बढ़ी है। कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 96,002 गाड़ियाँ बेची, जो पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 86% बढ़ी है। इसने अक्टूबर 2012 में 7106 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 72% की बढ़ोतरी आयी है।
कंपनी की सी श्रेणी की गाड़ियों में गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 12% घट कर 8791 हो गयी है। एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री बढ़ कर 695 हो गयी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:58 बजे 1.31% की बढ़त के साथ यह 1,455 रुपये पर है।(शेयर मंथन, 01 नवंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!