शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन इंडस्ट्रीज (Titan Industries) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Titan Industries Ltd) के मुनाफे में 22% की बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 180 करोड़ रुपये हो गया है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 148 करोड़ रुपये रहा था। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 9% बढ़ कर 2300 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 2117 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:33 बजे 8.38% की बढ़त के साथ यह 281.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!