शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अक्टूबर में 71,771 वाहन बेचे

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की अक्टूबर महीने की बिक्री में 6% की वृद्धि हुई है।
कंपनी ने इस दौरान 71,771 वाहन बेचे। घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स ने 63,837 के मुकाबले 68,145 गाड़ियाँ बेचीं। कंपनी की घरेलू बाजार में गाड़ियों की बिक्री में 7% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 21% बढ़कर 47,026 हो गयी। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 38,713 व्यावसायिक वाहन बेचे थे। कंपनी की चर्चित कार नैनो (Nano) की बिक्री में 4% की वृद्धि हुई है। अक्टूबर में कंपनी ने 4,004 नैनो की बिक्री की। इस दौरान 12% की बढ़ोतरी के साथ 4,176 सूमो/सफारी/अरीवा की बिक्री की। लेकिन इंडिका की बिक्री में 38% की कमी आयी है। इंडिगो की बिक्री 8% गिर गयी।
निर्यात के मोर्चे पर अक्टूबर में कंपनी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 3,626 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल अक्टूबर के 4,171 के मुकाबले 13% कम है।
शेयर बाजार में आज कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में गुरुवार को यह 4.89% की मजबूती के साथ 267.10 रुपये बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!