शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) का मुनाफा मामूली बढ़ा

आईटी (IT) क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी विप्रो (Wipro) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 2% की बढ़ोतरी हुई है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी का तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफा बढ़कर 1611 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी को 1580 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में विप्रो की कुल आय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस अवधि में कंपनी  की आमदनी 10,620 करोड़ रुपये रही है। पिछली तिमाही में भी विप्रो की आय 10,620 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) 6.45 रुपये से बढ़कर 6.57 रुपये हो गयी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:16 बजे 1.01% की बढ़त के साथ यह 365.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!