शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरईसी (REC) का मुनाफा बढ़ कर 954 करोड़ रुपये

रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Rural Electrification Corporation Ltd) के मुनाफे में 53% की बढ़ोतरी हुई है।
आरईसी को कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में 954 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 624 करोड़ रुपये का रहा था। इस दौरान कंपनी की आमदनी में भी 29% का इजाफा हुआ है। जुलाई-सितंबर तिमाही 2012 में कंपनी की कुल आमदनी 3314 करोड़ रुपये रही है, जबकि जुलाई-सितंबर 2011 में इसकी कुल आय 2570 करोड़ रुपये रही थी।  
कंपनी के नतीजे शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब सोमवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में आरईसी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा।  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 0.57% की बढ़त के साथ 220.40 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!