शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएंडटी (L&T) को ठेके मिले

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) को एक नये ठेके मिले हैं।
कंपनी को 1252 करोड़ रुपये का यह ठेका दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) की ओर से मिला है। कंपनी ने शंघाई अर्बन कंस्ट्रक्शन ग्रुप (SUCG) के साथ संयुक्त उपक्रम में इसे हासिल किया है।
इस संयुक्त उपक्रम से मिले ठेके में शंकर विहार और हौज खास के बीच सुरंग की डिजाइनिंग और निर्माण किया जायेगा। साथ ही वसंत विहार, मुनिरका, आर के पुरम, आईआईटी और हौज खास पर अंडरग्राउण्ड मेट्रो स्टेशन का निर्माण भी होगा। 
कंपनी को 644 करोड़ रुपये के अन्य ठेके भी मिले हैं। जिसके तहत हैदराबाद के आईआईटी कैंपस में इंजीनियरिंग ब्लॉक्स, फैक्लटी और स्टाफ हाउसिंग, छात्रों के हॉस्टल, डाइनिंग हॉल्स और इससे जुड़े अन्य इमारतों का निर्माण किया जायेगा। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:10 बजे 0.54% की बढ़त के साथ 1,684 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख