शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैब (Divis Lab) के मुनाफे में हल्की बढ़त

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में डिविस लेबोरेटरीज लिमिटेड (Divis Laboratories Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 118 करोड़ रुपये हो गया है।
जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 106 करोड़ रुपये ही रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 11% की वृद्धि हुई है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 34% बढ़ कर 474 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 354 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 11:40 बजे 2.45% के नुकसान के साथ यह 1,164.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!