शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का मुनाफा 52% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का मुनाफा घट कर 234 करोड़ रुपये हो गया है।
जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 488 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 52% की गिरावट आयी है।
हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आय 9% बढ़ कर 4583 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 4203 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 127.95 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी है। दोपहर 12:58 बजे 4.93% के नुकसान के साथ यह 131.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!