शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 240 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले  साल की समान अवधि में यह 235 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 2% की बढ़ोतरी हुई है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 121% बढ़ कर 1079 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 488 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:30 बजे 0.72% की बढ़त के साथ यह 98 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख