शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में पिरामल इंटरप्राइजेज लिमिटेड (Piramal Enterprises Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 77% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 92 करोड़ रुपये हो गया है। जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 52 करोड़ रुपये रहा था। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 61% बढ़ कर 863 करोड़ रुपये रही है, जबकि गत वर्ष की इसी अवधि में यह 535 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 476.05 रुपये तक नीचे आ गया। दोपहर 3: 22 बजे 1.38% के नुकसान के साथ यह 486 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!