शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में मदरसन सूमी सिस्टम्स लिमिटेड (Motherson Sumi Systems Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा चार गुना बढ़ गया है।
इस दौरान यह बढ़ कर 138 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह 24 करोड़ रुपये रहा था। 
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 152% बढ़ कर 5891 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 2339 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद यह बढ़ कर 163 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:32 बजे 4.99% की बढ़त के साथ यह 161 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!