शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्र बैंक (Andhra Bank) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में आंध्र बैंक (Andhra Bank) का मुनाफा बढ़ कर 326 करोड़ रुपये हो गया है।

जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 316 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 3% की बढ़ोतरी हुई है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 15% बढ़ कर 3418 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 2960 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12:10 बजे 0.39% की बढ़त के साथ यह 103.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!