शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Ltd) के मुनाफे में 6% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 382 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 362 करोड़ रुपये रहा था।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय में गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी की आय 4% घट कर 5515 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 5729 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1:55 बजे 1.87% के नुकसान के साथ यह 478.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!