शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा घटा, आय घटी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Hindalco Industries Ltd) के मुनाफे में 29% की गिरावट दर्ज हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 359 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 503 करोड़ रुपये रहा था।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 2% घट कर 6164 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 6272 करोड़ रुपये थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:33 बजे 1.57% की बढ़त के साथ यह 112.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!