शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) का मुनाफा घटा, आमदनी बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में केनरा बैंक (Canara Bank) का मुनाफा घट कर 661 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 852 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 22% की कमी आयी है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आय 9% बढ़ कर 9204 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 8437 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में आज के कारोबार में केनरा बैंक के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। नतीजे की खबर आने के बाद बीएसई में बैंक का शेयर 403 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि बाद में यह सँभला और हरे निशान पर आ गया। आखिरकार बीएसई में बैंक का शेयर 0.25% की बढ़त के साथ 419.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!