शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मुनाफा 30% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में गिरावट दर्ज हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 721 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1027 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 30% की गिरावट आयी है।
हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 17% बढ़ कर 20283 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 17276 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:37 बजे 0.18% की बढ़त के साथ यह 274.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!